Latest Hindi News : कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सात बसें–दो कारें जलीं, चार की मौत

By Anuj Kumar | Updated: December 16, 2025 • 8:52 AM

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सोमवार देर रात घने कोहरे ने भीषण तबाही मचा दी। आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन में कई तेज रफ्तार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि सात बसों और दो कारों (Seven Buses and Two cars) में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

घने कोहरे में हुआ हादसा

हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के पास माइलस्टोन संख्या 125 पर रात करीब दो बजे हुआ। उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता शून्य के करीब थी। आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और तेज रफ्तार में वाहन आपस में भिड़ते चले गए।

सात बसें और दो कारें आग की चपेट में

टक्कर के तुरंत बाद कई वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सात बसें और दो कारें धू-धू कर जलने लगीं। आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर किसी तरह जान बचाई, जबकि कुछ लोग वाहनों के अंदर ही फंस गए।

दमकल और राहत कार्य

सूचना मिलते ही मौके पर करीब एक दर्जन दमकल वाहन पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा-नोएडा लेन (Agra-Noida Lane) पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया गया।

चार की मौत, दो की हुई पहचान

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। मृतकों में

20 से अधिक एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में घायल हुए 27 लोगों को 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों की सूची

हादसे के घायलों की सूची 1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर 2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त 3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा 4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त 5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया 6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर 7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त 8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर 9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर 10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी 11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त 12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर 13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त 14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर 15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त 16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर 17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा 18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त 19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ 20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर 21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर 22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ 23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर 24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त 25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी 26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर 27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच

Read More :

# Ajilendra Pratp Yadav News # Seven Buses News #Accident news #Agra Noida News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Milestone News #SSP news #Yamuna Expressway News