ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

By Anuj Kumar | Updated: December 30, 2025 • 3:22 PM

नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। आईसीएसआई ने जून 2026 में होने वाली कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CEET) की परीक्षा तिथियां और पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

1 जून से 4 जून 2026 तक होंगी परीक्षाएं

आईसीएसआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जून 2026 सत्र की परीक्षाएं 1 जून से 4 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर की पाली में होंगी। तीन विषयों की परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है, जबकि एक विषय की परीक्षा ओएमआर (Exam OMR) आधारित होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।

परीक्षा का समय और अतिरिक्त रीडिंग टाइम

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह समय दोपहर 2:30 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तर लिखने की प्रक्रिया शुरू होगी।

सीएस जून 2026 परीक्षा की विषयवार समय-सारिणी

आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है—

बिजनेस कम्युनिकेशन

तिथि: 1 जून 2026 (सोमवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक

फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग

तिथि: 2 जून 2026 (मंगलवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक

इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट

तिथि: 3 जून 2026 (बुधवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक

बिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंट (ओएमआर आधारित)

तिथि: 4 जून 2026 (गुरुवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक

आपात स्थिति के लिए रिजर्व तिथियां तय

आईसीएसआई ने किसी भी आपात स्थिति या विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 5 जून, 6 जून और 7 जून 2026 को रिजर्व तिथियों के रूप में घोषित किया है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हीं तिथियों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

Read More :

# #Exam News # CEET News # Economics News # Reading time News #Breaking News in Hindi #Fundamental News #Hindi News #ICSI News #Latest news #OMR News