పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : फरीदाबाद मॉड्यूल का सरगना इमाम, डॉक्टरों को बना रहा था आतंकी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 12, 2025 • 12:10 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कम तीव्रता वाले धमाके और फरीदाबाद में हथियारों-विस्फोटकों की बरामदगी ने एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी इमाम इरफान अहमद (Imam Irfan Ahamed) बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से फरीदाबाद (Faridabad) में आतंक की नई फैक्ट्री खड़ी करने में जुटा था, जिसमें डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स को जिहादी विचारधारा से भरना उसका मुख्य हथियार था।

डॉक्टरों और छात्रों को बना रहा था जिहादी

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इमाम इरफान अहमद भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, इरफान श्रीनगर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ रह चुका है। नौगाम मस्जिद में वह कई मेडिकल स्टूडेंट्स के संपर्क में आया। धीरे-धीरे उसने फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेजों में एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया। वह लगातार युवा दिमागों में चरमपंथ का जहर घोल रहा था। अफगानिस्तान में मौजूद कुछ संदिग्धों से वह वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा हुआ था, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि होती है।

लाल किले धमाके से जुड़ा नेटवर्क

इरफान के साथ दो डॉक्टर — मुजम्मिल शकील और मोहम्मद उमर — इस मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रिय थे। जांच में पता चला है कि इरफान मॉड्यूल का दिमाग था, जबकि शकील और उमर प्लानिंग को अमल में लाने वाले थे। लाल किले का धमाका मोहम्मद उमर ने हड़बड़ी में अंजाम दिया। फरीदाबाद मॉड्यूल के पर्दाफाश के डर से वह जल्दबाजी में था। उमर का सीधा संपर्क इरफान से था, जो उसे निर्देश देता था।

महिला फंडर का भी कनेक्शन

मॉड्यूल की फाइनेंशियल बैकबोन उत्तर प्रदेश की डॉ. शाहीन सईद थीं, जो फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थीं। उन्हें जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात की भारतीय कमांडर बताया जा रहा है। शाहीन ने धन मुहैया कराकर मॉड्यूल को मजबूती प्रदान की।

एजेंसियों की सख्त निगरानी

यह मामला मेडिकल समुदाय में आतंक के घुसपैठ की गंभीरता को दर्शाता है। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं, ताकि आगे की साजिशों को रोका जा सके।

Read More :

# Faridabad News # New delhi news # Red Fort news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Imam ifran Ahmed News #Jammu kashmir news #Latest news #Mohhamd Umar News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.