పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक दिखेगा गर्मी का असर

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 1, 2025 • 5:11 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार अप्रैल से लेकर जून तक देश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं, भारत के मध्य और पूर्वी मैदानी इलाकों में 8 से 10 दिन तक लू चल सकती है।

अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। विभाग के अनुसार अगले 3 महीने तक भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। अप्रैल से जून तक लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी होगी। मध्य और पूर्वी भारत के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में इस बार अधिक दिनों तक लू चलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने गर्मी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार फिलहाल हवाओं की स्थिति कमजोर पड़ रही है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को भी लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 कम है। हवा में नमी का स्तर 16 से 70 फीसदी तक रहा। विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का मौसम साफ रहेगा। 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। न्यूनतम 16 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। 2 और 3 अप्रैल को भी शहर का मौसम साफ रहेगा। 4 और 5 अप्रैल को हवाएं तेज गति से चलेंगी। 6 अप्रैल को शहर का मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 और न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में साफ रहेगा मौसम

विभाग ने संभावना जताई है कि अप्रैल और मई से प्री मानसून सीजन शुरू हो सकता है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और वाराणसी जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। 1 अप्रैल को पूरे यूपी में तेज धूप रहने की उम्मीद है, वहीं, पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा। मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया है।

राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बिहार और उत्तराखंड में फिलहाल मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि दिन का मौसम साफ रहेगा, रात के समय ठंड बनी रहेगी। यहां अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

गुजरात में चलेगी लू

राजस्थान में 1 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात के कच्छ में 1 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 2 और 3 अप्रैल को तेज बारिश होने का अनुमान विभाग ने जताया है। कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। 5 अप्रैल तक छिटपुट बारिश कई इलाकों में जारी रहेगी।

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.