పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

In Nigeria: बंदूकधारियों का आतंक, हमला कर कम से कम 20 लोगों का किया कत्ल

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 3:07 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नाइजीरिया में हिंसा अपनी गहरी जड़ें जमा चुकी है। यहां एक बार फिर बंदूकधारियों ने आतंक मचाया है। बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है

अबुजा: नाइजीरिया में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जम्फारा राज्य के एक गांव का है जहां हथियारबंद लोगों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी है।  हथियारबंद लोगों के इस हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुआ है। एक मानवाधिकार समूह ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। नाइजीरिया सरकार ने हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए हैं  लेकिन  समाधान अभी भी दूर लगता है।

हमले का मकसद साफ नहीं

‘एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया’ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बंदूकधारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर डैन गुलबी जिले के गोबिरावा चाली गांव पहुंचे और उन्होंने वहां लोगों पर हमला कर दिया। मानवाधिकार समूह ने बताया कि बंदूकधारियों ने सबसे पहले सोने की एक खदान को निशाना बनाकर 14 लोगों की हत्या की। इसके बाद उन्होंने घरों और एक मस्जिद में लोगों पर हमले किए। हमले का संभावित मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहा है नाइजीरिया

नाइजीरिया में हिंसा के कई कारण हैं। एक प्रमुख कारण जातीय और धार्मिक विभाजन है। देश में सैकड़ों जातीय समूह और कई धर्म मौजूद हैं, जिनके बीच अक्सर संघर्ष होता रहता है। इसके अलावा, बोको हराम जैसे आतंकी संगठन भी हिंसा फैलाने में बड़ी  भूमिका निभाते हैं। सरकार की कमजोर पकड़, भ्रष्टाचार और गरीबी भी हिंसा को बढ़ावा देने वाले मुख्य कारक हैं।

हिंसा का प्रभाव

नाइजीरिया में हिंसा का प्रभाव केवल लोगों की जानमाल के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लाखों लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं। नाइजीरिया में शरणार्थी संकट भी गहराता जा रहा है।

red:more: हैदराबाद में नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को टास्क फोर्स पुलिस ने पकड़ा, 7 ग्राम कोकीन जब्त


#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.