పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mp : वारदात या दुर्घटना, इन्दौर का न्यूली मैरिड कपल शिलांग में गायब

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 27, 2025 • 2:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इन्दौर. 11 मई को सम्पन्न हुई शादी के बाद 20 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी उम्र उनतीस साल और उसकी पत्नी सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे लेकिन अब वहां से रहस्यमयी परिस्थितियों लापता हो गए हैं। उनकी आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली थी इस क्षेत्र में स्थित रिसॉर्टस को अपराधियों का अड्डा माना जाता है और स्थानीय पुलिस भी यहां आने से कतराती हैं और इससे पहले भी एक दंपति यहां से लापता हो चुका है। इसलिए घटना को लेकर शंका जताई जा रही है कि उनके साथ कोई दुर्घटना हुई है या वारदात।

शिलांग पहुंचने के बाद संपर्क टूट गया

बताया जा रहा है कि वे इस इलाके में किराए से एक्टिवा लेकर पहुंचे थे स्थानीय पुलिस को एक्टिवा लावारिस हालत में मिल गई है। राजा रघुवंशी के परिवार वालों के अनुसार ये दोनों 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए पहले गुवाहाटी गये वहां कामाख्या मां के दर्शन करने के बाद 23 मई को ये दोनों मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरूआत में दोनों से बातचीत हो रही थी फिर संपर्क टूट गया।

कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका

बड़े भाई सचिन रघुवंशी के अनुसार उन्हें लगा कि नेटवर्क इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल लगातार बंद हो गए तब चिंता हुई। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे उनके फोटो दिखाकर पता लगाने की कोशिश की तो उनके द्वारा रेंट पर एक्टिवा लेने की जानकारी मिली इस जानकारी के बाद जब उन्होंने एक्टिवा रेंट पर देने वाली एजेंसी से संपर्क किया तो एजेंसी ने पुष्टि की कि दंपति ने उनके यहां से एक्टिवा किराए पर ली और ओसरा हिल की ओर रवाना हुए थे।

जब उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से एक्टिवा और उनकी खोज का प्रयास किया तो एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में खाई के पास लावारिस अवस्था में मिल गई लेकिन दोनों का कोई पता नहीं लगा। भाई सचिन रघुवंशी के अनुसार वहां की स्थानीय पुलिस से मदद लेने में भाषा की दिक्कत आने के चलते इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से संपर्क किया गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच के निर्देश दिए है। वे शिलांग पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।

Read more : अलीगढ़ कांड पर भड़के चंद्रशेखर

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.