పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

India beat China: को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था

Author Icon By digital
Updated: May 14, 2025 • 10:55 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का नाम फिर से बदला गया है। इस पर भारत ने चीन को सख्त संदेश भेजा है और कहा है कि अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

चीन लगातार भारत के खिलाफ कदम उठाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में चीन ने पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया। वहीं, अब चीन अपनी सीमा से लगे भारतीय इलाकों के ऊपर एक बार फिर से दावा ठोक रहा है। दरअसल, चीन ने एक बार फिर से पूर्वोत्तर भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने की बेकार कोशिश की है। अब भारत ने भी चीन के इस कृत्य का तगड़ा जवाब दिया है।

व्यर्थ और निरर्थक प्रयास- भारत

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने चीन को जवाब भेजा है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- “हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और निरर्थक प्रयासों को जारी रखा है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम ऐसे प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।”

अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग- भारत

क्या है भारत-चीन का विवाद?

भारत और चीन के बीच की सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहते हैं। मैकमोहन रेखा भारत के अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है। हालांकि, चीन इसे मान्यता नहीं देता और अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बता कर इस पर दावा करता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान कहता है। भारत हमेशा से यह कहते हुए चीन के दावों को खारिज करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा है।

Read: More : अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के चीन के प्रयास खारिज

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.