भारतीय वायु सेना (IAF) अपने तीन कुशल उड़ान प्रशिक्षकों को ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स वैली में तैनात करेगी। यह पहली बार होगा जब भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षक (RAF) के पायलटों को प्रशिक्षण देंगे। इस संबंध में नई दिल्ली में भारत और ब्रिटेन के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत में सहमति बनी है।
दो साल तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
भारत में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरुआती तौर पर दो साल की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। RAF वैली में तैनात भारतीय प्रशिक्षक BAE हॉक T2 या टेक्सन T1 ट्रेनर विमानों पर पायलटों को उड़ान और हवाई युद्ध कौशल की ट्रेनिंग देंगे।
IAF कमान में रहेंगे भारतीय प्रशिक्षक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय प्रशिक्षक RAF कमांडरों के साथ मिलकर काम करेंगे, लेकिन वे भारतीय वायुसेना की कमान के अधीन ही रहेंगे। इस तैनाती के साथ अब ब्रिटेन की सभी प्रमुख सैन्य अकादमियों में तीनों सेनाओं के भारतीय प्रशिक्षक मौजूद हो गए हैं।
ब्रिटेन की सैन्य अकादमियों में भारतीय प्रशिक्षक
बीते जनवरी में वायुसेना के एक अधिकारी को RAF कॉलेज क्रैनवेल में प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया गया था। क्रैनवेल, RAF अधिकारियों की अगली पीढ़ी को तैयार करने वाली प्रमुख अकादमी है।
वहीं, ब्रिटानिया रॉयल नेवल कॉलेज डार्टमाउथ में एक भारतीय नौसेना अधिकारी मई 2024 से प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि भारतीय थल सेना के एक अधिकारी को पिछले साल मई में रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट में तैनात किया गया था।
अन्य पढ़े: Jharkhand- हाथियों का कहर, हजारीबाग में एक ही परिवार के चार समेत 6 की मौत
भारत–ब्रिटेन के रणनीतिक रिश्ते और सैन्य सहयोग
भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की बीते साल अक्टूबर में मुंबई यात्रा के दौरान सैन्य प्रशिक्षण सहयोग को लेकर अहम समझौता हुआ था। इसके अलावा दोनों देशों की नौसेनाओं ने पिछले साल अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त समुद्री अभ्यास किया था। इसके बाद राजस्थान में संयुक्त थल सेना अभ्यास अजय वारियर भी आयोजित किया गया।
Read More :