పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू; आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: March 11, 2025 • 5:10 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर के पास घने जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इन जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

जम्मू कश्मीर के कठुआ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के बिलावर से सटे घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दरअसल, इन घने जंगलों के बीचो-बीच बनी गुफाओं में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, इन जंगलों में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इस कॉर्डन सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना के स्पेशल पैरा कमांडो को भी शामिल किया गया है।

जंगल के बीच आतंकियों की तलाश


बिलावर के पास घने जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना की स्पेशल पैरा कमांडो को मैदान में उतारा गया है। इस सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और CRPF के जवान शामिल हैं। भारतीय जवानों ने जंगलों को चारों तरफ से कॉर्डन कर जंगल के बीच आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

कठुआ में 5 लोगों की मौत


भारतीय सेना द्वारा ये ऑपरेशन कठुआ जिले के बिलावर में 5 लोगों के लापता होने और उनकी मौत के बाद शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकियों ने इन लोगों की हत्या की है। बता दें कि फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में कठुआ जिले के बिलावर में 5 लोगों के लापता होने के बाद उनके शव गांव से ही बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में 2 नाबालिग युवक फिर से कठुआ के ही राजबाग से लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस और भारतीय सेना के जवान कर रहे हैं। 5 लोगों की मौत की जांच अभी भी जारी है।

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #jammu bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.