పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : मासूम मिला ज़िंदा पर मां-बाप लापता, रेल हादसे में मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंचा

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 5, 2025 • 12:37 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बिलासपुर,। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा (Heavy Train Accident) हुआ। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) (मेमू) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे की वजह सिग्नल ओवरशूट बताई है।

मलबे से मिला मासूम, माता-पिता गायब

मलबे के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी के माहौल में एक मासूम बच्चा घायल अवस्था में जीवित मिला। हादसे में घायल इस बच्चे के माता-पिता का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बच्चे को तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन (Railway Administrative) ने अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।

राहत-बचाव अभियान जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीमों ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया और इलाज जारी है। प्राथमिक राहत के रूप में सभी घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मेमू लोकल ट्रेन ने सिग्नल को पार करते हुए खड़ी मालगाड़ी के पीछे वाले हिस्से में जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर से ओवरहेड तारों, सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान हुआ और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर हुआ, जिसके कारण रेल यातायात तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

मुख्यमंत्री और रेलवे ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और तत्काल राहत के निर्देश दिए। रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है:

हादसे से प्रभावित हुईं ये ट्रेनें

इस हादसे के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिनमें शामिल हैं:

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दुर्घटना से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

Read More :

# Chhatisgarh news # Railway Police News # vilashpur News #Breaking News in Hindi #Heavy Train Accident News #Hindi News #Latest news #NDRF news #Passenger train News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.