పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jaipur : राजस्थान में महंगाई का झटका, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2026 • 11:05 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

राजस्थान में एक बार फिर महंगाई ने आम लोगों और व्यापारियों को बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे छोटे-बड़े कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर पर 993 की बढ़ोतरी

सरकार द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹993 तक की बढ़ोतरी हुई है।

असर:

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार रात एलपीजी गैस की कीमतों का रिव्यू करने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है।

कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) पर 993 रुपए की बढ़ोतरी की है। इतना ही नहीं मजदूर, गरीबों के नाम पर बिकने वाला छोटू सिलेंडर भी 241 रुपए तक महंगा कर दिया है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 2106 रुपए के बजाए अब 3099 रुपए में मिलेगा।

अन्य पढ़े: Indore : शादी का झांसा, भरोसे का टूटना, गंभीर आरोपों से जुड़ा मामला

हालांकि घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इनकी कीमतों को यथावत रखा है। बाजार में आज भी घरेलू उपयोग का 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 916.50 रुपए में ही मिलेगा।

छोटू सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने बाजार में माइग्रेट लोग, स्टूडेंट, गरीब मजदूरों को दिए जाने वाले 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ी बढ़ोतरी की है। पहले इस सिलेंडर को लेने के लिए 592 से लेकर 616 रुपए देने पड़ेंगे। अब तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में 241 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब ये बाजार में 833 रुपए 857 रुपए तक देने पड़ेंगे।

इस साल में 1490 रुपए बढ़े

इस साल में कॉमर्शियल सिलेंडर पर कंपनियों ने अब तक 1490 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले साल 31 दिसंबर तक 1669 रुपए में सिलेंडर मिलता था, जो अब 1 मई तक बढ़कर 3099 रुपए में हो गया। जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपए, फरवरी में 49.50, मार्च में 141.50 रुपए और अप्रेल में 195 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RajasthanNews #LPGPriceHike #InflationHit #BusinessImpact

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.