పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

International : तुर्किए की चिंता बढ़ा सकती है पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा

Author Icon By digital
Updated: June 17, 2025 • 10:18 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

साइप्रस पहुंच चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और यूपीआई समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा तुर्किए की चिंता बढ़ा सकती है। खास बात है कि भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समय तुर्किए ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। पिछले दो दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की यह पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और साइप्रस के बीच द्विपक्षीय व्यापार हाल के वर्षों में ‘उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर’ रहा है और अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के लिए यह 13.696 करोड़ अमेरीकी डॉलर था।

मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा

पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा को तुर्किए और पाकिस्तान के मजबूत होते रिश्ते के जवाब में उठाए कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइप्रस और तुर्की में लंबे समय से संघर्ष जारी है और इसकी शुरुआत 1974 में तुर्की के आक्रमण और द्वीप के बंटवारे से हुई है। साइप्रस के पास यूरोपीय संघ की सदस्यता है। अब कहा जा रहा है कि साइप्रस जाना और संभावित रूप से बफर जोन की यात्रा करना भारत की तरफ से संदेश है कि वह तुर्किए के विस्तारवाद के खिलाफ साइप्रस के साथ है।

पाकिस्तान को भी लग सकता है झटका

यह फैसला पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की भारत की रणनीति का समर्थन करता है। साइप्रस ने कश्मीर, आतंकवाद और यूएनएससी सुधारों को लेकर भी भारत का समर्थन किया है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की साइप्रस ने निंदा की थी। साथ ही कहा था कि इस मुद्दे को यूरोपीय संघ स्तर तक उठाया जाएगा।

भारत के लिए साइप्रस क्यों है अहम

पूर्वी भूमध्य सागर में साइप्रस की लोकेशन और भौगोलिक रूप से एशिया में होने के बाद EU सदस्य होने का दर्ज भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यह सागर में तुर्किए और सीरिया के करीब है। इसके अलावा साइप्रस के सबसे बड़े बैंक यूरोबैंक ने हाल ही में मुंबई में एक दफ्तर खोलने का ऐलान किया है। व्यापार के लिहाज से यह अहम साबित हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, साइप्रस के एडवांस फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर, कर व्यवस्था और शिपिंग उद्योग उन भारतीय कंपनियों के लिए आदर्श साबित होगा, जो यूरोपीय बाजार की ओर देख रही हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews pm modi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.