పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

InterNational : पराग्वे के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Author Icon By digital
Updated: June 2, 2025 • 8:24 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पराग्वे के राष्ट्रपति ने आतंकवाद पर कही यह बात

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पराग्वे को दक्षिण अमेरिका में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि हमारा भूगोल भले ही अलग हो, लेकिन हमारे लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की एक ही सोच है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सैंटियागो व उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत किया। बता दें कि पराग्वे के राष्ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर आज सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। यह उनकी पहली भारत यात्रा है वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश के किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है।

पराग्वे के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने कहा – आपकी यात्रा ऐतिहासिक

यहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने पराग्वे के राष्ट्रपति से कहा कि आपकी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। मुझे खुशी है कि आपके साथ वरिष्ठ मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई भी जा रहे हैं। इससे आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने की आपकी प्रतिबद्धता बिल्कुल स्पष्ट है। मेरा विश्वास है कि आपसी सहयोग से हम साझी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में भारत और पैराग्वे साथ-साथ

पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में भारत और पैराग्वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। साइबर अपराध, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपकी यात्रा से आपसी संबंधों के विश्वास, व्यापार, और करीबी सहयोग के स्तंभों को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, भारत और लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जुड़ेंगे।

भारत और पैराग्वे वैश्विक दक्षिण के अभिन्न अंग

पीएम मोदी ने कहा, भारत और पैराग्वे वैश्विक दक्षिण के अभिन्न अंग हैं। हमारी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। इसीलिए हम एक दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए, इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं। हमें संतोष है कि कोरोना महामारी के समय हम भारत में बनी वैक्सीन, पैराग्वे के लोगों के साथ साझा कर सके। ऐसी और भी क्षमताएं हम एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैंने पिछले वर्ष गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया। हमने कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की। मैं समझता हूं कि उन सब क्षेत्रों में हम पैराग्वे और सभी लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर आए पैराग्वे के राष्ट्रपति

इससे पहले, भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, शांति और अहिंसा के मूल्यों का सम्मान करते हुए। पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत पहुंचने पर पालम एयर फोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश राज्य मंत्री हर्षवर्धन मल्होत्रा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.