प्रीति जिंटा के पोस्ट पर खूब आ रहे कमेंट
IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के तीन दिन बाद टीम की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी टीम, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और वादा किया है कि अगली बार उनकी टीम ट्रॉफी जीतने के लिए जरूर लौटेगी।
जैसा हम चाहते थे वैसा अंत नहीं हुआ : प्रीति
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर टीम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जैसा हम चाहते थे वैसा अंत नहीं हुआ, लेकिन सफर बेहद शानदार रहा। ये एक रोमांचक, प्रेरणादायक और मनोरंजक सीजन था। मुझे हमारी यंग टीम पर गर्व है। हमारे शेरों ने पूरे टूर्नामेंट में जिस जज्बे और हिम्मत के साथ खेला, वो काबिले तारीफ है।”
फाइनल तक पहुंचना किसी जीत से कम नहीं : प्रीति
उन्होंने अपनी टीम के कप्तान को “सरपंच” कहते हुए उनकी अगुवाई की तारीफ की। प्रीति ने सीजन के दौरान आईं मुश्किलों को भी याद किया, जिसमें खिलाड़ियों को चोट लगना, भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की वजह से आईपीएल का रद्द होना, टूर्नामेंट में अचानक ब्रेक आना, होम ग्राउंड का बदलना और स्टेडियम काे खाली करवाना शामिल था। उन्होंने कहा, “हमने हर चुनौती का डटकर सामना किया, और एक दशक बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप किया। फाइनल तक पहुंचना किसी जीत से कम नहीं।”
आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया
अंत में प्रीति ने PBKS के फैंस को ‘Sher Squad’ कहकर धन्यवाद कहा और लिखा, “जो कुछ भी हैं, जहां तक भी पहुंचे हैं, वो सब आपके प्यार और सपोर्ट की वजह से है। अगली बार हम काम पूरा करने लौटेंगे, क्योंकि इस बार काम अधूरा रह गया। तब तक सुरक्षित रहिए, प्यार भेजती हूं आप सभी को।”
- Today Rasifal : राशिफल – 23 अप्रैल 2026 Horoscope in Hindi
- Telangana : पुलों के एप्रोच रोड निर्माण के लिए 148 करोड़ रुपये मंजूर – भट्टी
- Telangana : समय से पहले 86% चावल वितरण पूरा, तेलंगाना की बड़ी उपलब्धि
- Gurugram : सीआरपीएफ साहस और ‘नेशन फर्स्ट’ की प्रतीक – केंद्रीय मंत्री
- Adilabad : तारामती बारादरी में आदिवासी अतिथियों का भव्य स्वागत