Maharashtra : आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

By Surekha Bhosle | Updated: February 14, 2026 • 12:29 PM

250 फीट खाई में कूदा; पुलिस कर रही फोन और मैसेज की जांच

आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों और पत्नी को ईमेल कर आत्महत्या के बारे में बताया। इसके बाद 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी इंजीनियर (IT engineer) ने पत्नी और दोस्तों को मेल करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक ने मेल में अपने दोस्तों और पत्नी से दिल की बात कही। इसके बाद 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुणे का आईटी इंजीनियर लोनावाला के लायंस पॉइंट की 250 फीट गहरी खाई में कूदा। मृतक ने मौत से पहले पत्नी को ईमेल किया था। मृतक पुणे के बाणेर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान 32 वर्षीय इंजीनियर वीरेंद्र सिन्हा के रूप में हुई है।

वीरेंद्र ने मुंबई के पास लोनावाला (Lonavala) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लायंस पॉइंट से करीब 250 फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार तड़के उनकी कार लायंस प्वाइंट के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

पत्नी और दोस्तों को मैसेज किए

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वीरेंद्र ने अपनी पत्नी और दोस्तों को ईमेल और मैसेज के जरिए कुछ मैसेज भी भेजे थे। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। लोनावाला ग्रामीण पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर करीब 250 फीट नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक के मेल और मैसेज की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। यहीं से पुलिस को आत्महत्या की वजह पता चलने की उम्मीद है।

अन्य पढ़े: Maldives- उत्तरी चागोस समुद्री क्षेत्र को लेकर मालदीव- मॉरीशस विवाद तेज

पत्नी से लड़ाई या काम का दबाव

बताया जा रहा है कि इंजीनियर की पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। मृतक ने पत्नी को जो मैसेज किए थे, उनमें यह भी बताया कि गाड़ी की चाबी पहिए के नीचे रखी है। हालांकि, आत्महत्या का खुलासा तब हुआ, जब उनकी कार को लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पत्नी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PuneTragedy #MentalHealthAwareness #SuicidePrevention