పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jammu and Kashmir: बांडीपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार,

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 24, 2025 • 10:28 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पुंछ-अनंतनाग और ऊधमपुर में मुठभेड़ जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पहलगाम हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी शामिल हैं।

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से सेना के जवान अलर्ट मोड पर हैं। सेना के जवान आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है, जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी नागरिक शामिल है। बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं। फिलहाल भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुंछ में पुलिस और एसओजी का ज्वाइंट ऑपरेशन

गुरुवार को भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस और एसओजी के जवान जंगलों और पहाड़ों पर आतंकियों को ढूंढ रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम देने का भी एलान किया गया है। बता दें कि उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। वहीं, जम्मू प्रांत में जिला ऊधमपुर के अंतर्गत बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है।

कोकरनाग में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा







































अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों  में एक मुठभेड़ हुई। अलबतता, देर रात गए तक इसमें किसी आतंकी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं थी। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कोकरनाग के पास टंगमर्ग गांव में आतकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया है। बाहरी छोर पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया।

आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। सूत्रों ने बताया कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई है, वह इलाका जंगल के साथ सटा हुआ है। वहां एक बाग भी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी भाग न सकें।

red:more:Last 24Hours: जम्मू-कश्मीर में कई जगह बंद,24 घंटे में बदल गयी जम्मू-कश्मीर की तस्वीर

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.