పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

JNU Election Result : जेएनयू स्टूडेंट यूनियन चुनाव में फिर लेफ्ट ने लहराया परचम

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 28, 2025 • 2:09 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन चुनाव : ABVP ने भी की वापसी

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट ने दबदबा बनाए रखा है। AISA-DSF के गठबंधन ने अध्यक्ष पद समेत कुल तीन पदों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को एक सीट पर कब्जा जमाने का मौका मिला है।

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन चुनाव : एबीवीपी का दावा

वहीं एबीवीपी ने दावा किया है कि उसने कई स्कूलों और केंद्रों में 44 काउंसलर सीटों में 23 सीटों पर जीत हासिल की है। जेएनयू छात्र संघ की राजनीति में एबीवीपी को मिली ये जीत भविष्य के लिए बड़ा बदलाव है। बता दें कि अध्यक्ष पद पर AISA-DSF के उम्मीदवार नीतीश कुमार 1702 वोट पाकर विजयी हुए है। एबीवीपी से उनके विरोधी शिखा को 1430 वोट मिले है। वहीं डीएसफ की मनीषा उपाध्यक्ष और मुन्तेहा फातिमा महासचिव बनी है।

संयुक्त सचिव पद पर जीते एबीवीपी के वैभव मीना

जानकारी के मुताबिक एबीवीपी के वैभव मीना ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 1518 वोट मिले है। छात्र संघ के लिए चुनाव कैंपस में 25 अप्रैल को आयोजित हुआ है। इस चुनाव में मतदान कुल 70 फीसदी हुआ था। चुनाव में इस बार छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है।

स्कूल ऑफ सोशल साइंस में भी एबीवीपी का परचम

चुनावों में शिक्षा के क्षेत्र में वामपंथ के गढ़ को भेदने में एबीवीपी ने शानदार भूमिका निभाई है। एबीवीपी ने अपने दम पर पूरे 25 वर्षों का सूना खत्म किया और लेफ्ट का किला ढहा दिया है। एबीवीपी ने इस बार स्कूल ऑफ सोशल साइंस में दो सीटों पर जीत हासिल की है। ये एबीवीपी के लिए एक शानदार और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एबीवीपी के नेताओं की मानें तो चुनाव इतिहास में ये जीत बेहद महत्वपूर्ण है।

एबीवीपी का अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि जेएनयू के कई अन्य स्कूलों व सेंटर में भी एबीवीपी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसमें स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एबीवीपी को दो सीटें मिली है। अलग अलग स्कूलों में एबीवीपी को मिली जीत जेएनयू में संगठन की मजबूत होती पकड़ को दर्शाता है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper abvp breakingnews jnu election result latestnews result result 2025 trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.