పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

June Long Weekend Trip: जून में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ, जून वीकेंड के लिए बेस्ट ट्रैवल टिप्स

Author Icon By digital
Updated: June 2, 2025 • 5:14 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जून का पहला हफ्ता लाया है छुट्टियों की बहार

जून की शुरुआत आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। 6 जून से 8 जून तक एक शानदार लंबा वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में आप चार दिन तक घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं। ये मौका है अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं बाहर सैर-सपाटा करने का। घूमने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है। जैसे ही कुछ दिन की छुट्टियाँ मिलती हैं, लोग बैग पैक कर अपनी मनपसंद जगहों की ओर निकल पड़ते हैं, घूमने-फिरने का शौक आखिर किसे नहीं होता है।

ऐसे में जब भी लोगों को समय मिलता है, तो वह बैग पैक करके अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच जाते हैं। हालांकि कामकाज करने वाले लोगों को ट्रिप प्लान करने के लिए लंबी छुट्टियों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जून के पहले सप्ताह में घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप जून के पहले सप्ताह में पूरे 4 दिनों के लिए घूमने का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।

जून 2025 लॉन्ग वीकेंड

जून के फर्स्ट वीक में अगर आप भी घूमने जाना चाहते हैं, तो आप आसानी से अपनी फैमिली, पार्टनर या दोस्तों संग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप 05 जून से लेकर 09 जून के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। वहीं अगर आप 05 जून या 09 जून में से किसी एक दिन भी छुट्टी लेते हैं, तो आप पूरे चार दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।

लॉन्ग वीकेंड तारीख

ऐसे में आप भी यदि 05 जून या 09 जून में से किसी भी एक दिन छुट्टी लेते हैं, तो आप पूरे चार दिन फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं जून की छुट्टियों में आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सांगला

अगर आप भी हिमाचल में शिमला, धर्मशाला या मनाली की भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और हसीन जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको सांगला की हसीन वादियों में जाना चाहिए। हिमाचल के किन्नौर में स्थित यह जगह खूबसूरत होने के साथ काफी शांत भी है। वहीं जून के महीने में सांगला का मौसम एकदम सुहावना रहता है।

मुख्य आकर्षण

डीडीहाट समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड का एक फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है। डीडीहाट कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां का शुद्ध और शांत वातावरण सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। जून में अधिकतर लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

मुख्य आकर्षण

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

बता दें कि देश में अन्य कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आपको एक्सप्लोर करना चाहिए। आप हिमाचल प्रदेश में रोहड़ू, उत्तराखंड में चोपटा, नॉर्थ ईस्ट इंडिया में शिलांग या नॉर्थ सिक्किम आदि घूमने के लिए जा सकते हैं। जून की छुट्टियों में आप यहां पर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.