Jaisalmer : कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत

By Surekha Bhosle | Updated: March 26, 2026 • 4:36 PM

एक बेहद दुखद घटना में एक कालबेलिया डांसर की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पीड़िता को करीब 20 फीट तक घसीटा गया।

दीवार और गाड़ी के बीच फंसी

टक्कर के बाद डांसर दीवार और कार के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जैसलमेर में तेज रफ्तार (Jaisalmer) वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार और दीवार के बीच फंसने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो बहनें सड़क पर गिरने से घायल हो गईं।

हादसे में वैन ड्राइवर भी घायल हो गया। एक्सीडेंट शहर कोतवाली थाने के गफूर भट्टा क्षेत्र का गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।

ASI ओमाराम ने बताया- जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी कालबेलिया डांसर (Raveena Sapera) रवीना सपेरा (18) की मौत हुई है। उसकी बहनों कल्पना और ममता सपेरा का इलाज चल रहा है। वे भी कालबेलिया डांसर हैं। वैन ड्राइवर तोगाराम खत्री (65) भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

प्रत्यक्षदर्शी पेम्प सिंह ने बताया- टक्कर मारने के बाद वैन ने रवीना को 20 फीट तक घसीटा था। इसके बाद वैन एक दीवार से टकरा गई।

टक्कर मारने के बाद दीवार से टकराई गाड़ी

जानकारी के अनुसार, तोगाराम खत्री इको वैन लेकर शहर की ओर आ रहा था। तीन नंबर स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया।

बेकाबू गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीनों बहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी रवीना को घसीटते हुए सीवरेज के नाले को पार कर एक मकान की दीवार से टकरा गई।

अन्य पढ़े: Hyderabad : अवैध नारियल पाउडर निर्माण का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

रवीना गाड़ी और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पीछे कर रवीना को बाहर निकाला। ऑटोरिक्शा के जरिए जवाहिर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल-रिसॉट्‌र्स में करती थी डांस

तीनों बहनें जैसलमेर के अलग-अलग होटलों और रिसॉट्‌र्स में कालबेलिया डांस करती थीं। वे गुरुवार को गफूर भट्टा इलाके की तरफ जा रही थीं, तभी हादसा हो गया।

अन्य पढ़े:

#AccidentNews #RoadSafety #BreakingNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews