कमला हैरिस का बड़ा बयान
Kamala harris 2028 election : अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उम्मीदवार बन सकती हैं।
न्यूयॉर्क सम्मेलन में घोषणा
न्यूयॉर्क में आयोजित ‘नेशनल एक्शन नेटवर्क’ सम्मेलन में उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा चुनाव लड़ेंगी। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि वह इस पर विचार कर रही हैं और दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना है।
2024 चुनाव के बाद पहली प्रतिक्रिया
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हारने के बाद यह पहला मौका है जब कमला हैरिस ने खुलकर अपने भविष्य की राजनीति पर बात की है।
अन्य पढ़े: National- कॉप-33 की मेजबानी से भारत पीछे हटा, जलवायु कूटनीति में बड़ा संदेश
जनता का समर्थन
सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कमला हैरिस का जोरदार स्वागत किया (Kamala harris 2028 election) और उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
देशभर में यात्रा
कमला हैरिस ने बताया कि पिछले एक साल से वह पूरे देश का दौरा कर रही हैं। खासकर दक्षिणी राज्यों में उन्होंने ज्यादा समय बिताया है।
2028 की संभावित दौड़
डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य नेता जैसे पीट बुटिगीग और जोश शापिरो के भी 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :