పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Politics : राहुल गांधी के मंच पर चढ़ने से रोक दिए गए कन्हैया, PK ने दी प्रतिक्रिया

Author Icon By digital
Updated: July 10, 2025 • 5:55 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

महागठबंधन के कई दिग्गजों ने पटना में किया मार्च

बिहार चुनाव से पहले राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने बुधवार को बिहार में चक्का जाम किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई दिग्गजों ने पटना में मार्च किया। वैसे तो इस मार्च की कई तस्वीरें सामने आईं लेकिन एक तस्वीर वो भी नजर आई जब कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी के मंच पर चढ़ने से रोक दिया गया।

बिहार कांग्रेस का एक प्रभावशाली नेता कन्हैया कुमार

अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने कन्हैया कुमार को बिहार कांग्रेस का एक प्रभावशाली नेता बताया और इशारे ही इशारे में यह भी दावा कर दिया की महागठबंधन में आतंरिक तनाव है। प्रशांत किशोर ने कहा कि कन्हैया जैसे नेताओं से आरजेडी डरती है क्योंकि वो उनके नेतृत्व को चुनौती दे सकते हैं। जाहिर है उनका इशारा तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर था।

आरजेडी नहीं चाहती…

पटना में राहुल गांधी के मंचनुमा वाहन पर कन्हैया को चढ़ने से रोके जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने कहा कि आरजेडी यह नहीं चाहती है कि कांग्रेस में कन्हैया कुमार जैसे प्रभावशाली नेता सक्रिय रहें। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है और वो आगामी विधानसभा चुनाव में राजद पर ही निर्भर है।

यह उनका आंतरिक मामला

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘यह उनका आंतरिक मामला है। हालांकि, बिहार कांग्रेस में कन्हैया कुमार सबसे ज्यादा प्रभावशाली नेता हैं। इससे यह साबित होता है कि राजद कन्हैया कुमार जैसे लोगों से डरती है। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर कन्हैया कुमार जैसे लोग आएंगे तो उनके नेतृत्व को चुनौती मिलेगी।’ पीके ने यह भी कहा कि राजद कभी नहीं चाहेगी की कांग्रेस में कन्हैया कुमार जैसे लोग सक्रिय हो जाए कांग्रेस सिर्फ वहीं करती है जो राजद नेतृत्व तय करता है।

कन्हैया को उतार दिया गया

राहुल के मंच पर कन्हैया कुमार के चढ़ने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कन्हैया ट्रक पर चढ़ चुके थे लेकिन उन्हें वापस उतार दिया गया था। यहां आपको याद दिला दें कुछ ही वक्त पहले बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कन्हैया कुमार को पार्टी ने आगे किया ता। इसके बाद कन्हैया ने इसी साल ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा निकाली थी। जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी। पटना में राहुल गांधी के मंच पर ना सिर्फ कन्हैया कुमार बल्कि पप्पू यादव को भी चढ़ने से रोका गया था। पप्पू यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस दौरान उन्हें हल्की चोट लगी थी।

कन्हैया कुमार कहाँ से है?

कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के बिहट गांव से हैं। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व छात्र नेता हैं, जो जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध हुए।

कन्हैया कुमार की संपत्ति कितनी है?

कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति लगभग ₹1 से ₹2 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी आय का स्रोत राजनीति, किताबें और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़ा हुआ है।


Read Also : Vadodara : दर्दनाक पुल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, लापता की तलाश जारी

#Breaking News in Hindi breakingnews Kanhaiya Kumar latestnews Mahagathbandhan Pappu Yadav rahul gandhi tejashwi yadav

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.