Bjp mla corruption news : कर्नाटक में भ्रष्टाचार के एक मामले ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। गदग जिले के शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. चंद्रू लामानी को लोकायुक्त पुलिस ने ₹5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि सड़क किनारे बनाई गई दीवार को मंजूरी देने के लिए उन्होंने ठेकेदार से ₹11 लाख की मांग की थी।
विजय पूजार नामक ठेकेदार ने इस मांग की शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया। लक्ष्मेश्वरपुर स्थित विधायक के अस्पताल में रिश्वत लेते समय उन्हें उनके सहायकों मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला
जांच में सामने आया कि माइनर इरिगेशन विभाग के अंतर्गत आने (Bjp mla corruption news) वाली सड़क के पास बनी दीवार को क्लियरेंस देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। फोन कॉल ऑडियो सबूत के आधार पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की।
धारवाड़ लोकायुक्त एसपी सिद्धलिंगप्पा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया। विधायक की गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा स्पीकर को भी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो नेता दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, अब उन्हें जवाब देना चाहिए क्योंकि उनके ही विधायक रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :