పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Karnataka:पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 19, 2025 • 11:34 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन और जया कर्नाटक के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर बिदादी में उनके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और गोली मार दी। घटना रात करीब 1:30 बजे की है।

कर्नाटक के रामनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन और जया कर्नाटक के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और बिदादी में उनके घर के पास गोली मार दी। घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। रामनगर एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने घटना की पुष्टि की है। एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि रिकी राय को इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर किया गया है।

हमले में रिकी राय और उनका ड्राइवर घायल

पुलिस के मुताबिक, रिकी राय पर देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच उस समय जानलेवा हमला किया गया जब वह कार से अपने घर बिदादी से बेंगलुरु जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दिवंगत अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को बिदादी स्थित उनके आवास के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि रिकी राय का फिलहाल बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलीबारी की और एक गोली वाहन में लगी। वह अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे तभी गोली चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई और चालक और राय दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दो दिन पहले ही रूस से लौटा है रिकी राय

बताया जा रहा है कि रिकी राय आमतौर पर खुद ही कार चलाते हैं। ऐसे में संदेह है कि हमलावरों ने इसी रूटीन के आधार पर ड्राइवर की सीट को निशाना बनाया। हालांकि, घटना के वक्त पर वह गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही गाड़ी घर के गेट से बाहर निकली, एक पिस्टल से दो राउंड फायर किए गए, जो 70 एमएम का पिस्टल बताया जा रहा है। गोलियां सड़क के दाईं ओर कंपाउंड की दीवार में एक छेद से चलाई गईं। एक गोली गाड़ी के दरवाजे से टकराई और ड्राइवर की सीट में जा लगी, जिससे ड्राइवर और रिकी राय की नाक और हाथ में चोट लग गई। सूत्रों ने बताया कि रिकी राय दो दिन पहले ही रूस से लौटा था। हमले के समय रिकी राय, ड्राइवर राजू और एक गनमैन कार में थे। सौभाग्यवश ड्राइवर समय रहते झुक गया, जिससे उसे मामूली चोट आई है।

red:more: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.