పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Char Dham Yatra : केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, किराए में बदलाव

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 1, 2026 • 4:50 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केदारनाथ मंदिर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की कीमतों में बदलाव किया गया है। नए किराए और बुकिंग प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अपडेट जारी किया है।

एक रूट पर किराया बढ़ा, दो रूट पर हुआ कम

कहां का कितना किराया?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे और 21 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी. इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने प्रति व्यक्ति किराया भी तय कर दिया है. ये सेवाएं गुप्तकाशी से केदारनाथ, फाटा से केदारनाथ और सिरसी से केदारनाथ तक होंगी।

चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ धाम

केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलने से एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इस वर्ष के लिए 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन कर लिया है और गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी रूट के लिए किराया भी तय कर दिया है।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं हर साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा का प्रमुख माध्यम होती हैं, खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए।

किस रूट पर कितनी हेलीकॉप्टर सेवाएं?

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं हर साल गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित की जाती हैं. 2022 में पूरी हुई एक टेंडर प्रक्रिया तीन साल के लिए हुई थी, लेकिन 2026 में एक नया टेंडर फाइनल किया गया. इसमें कई ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया और आठ का चयन किया गया. इस साल, दो ऑपरेटर गुप्तकाशी से, चार फाटा से और दो सिरसी से सेवाएं संचालित करेंगे।

अन्य पढ़े: National-भारत के साथ रूस की मजबूती, तेल के बाद अब कोयले की सप्लाई तेज

इन किरायों में GST और सुविधा शुल्क शामिल नहीं हैं, जिन्हें बुकिंग के समय जोड़ा जाएगा. पिछले साल की तुलना में, सिरसी से किराए कम किए गए हैं, जबकि गुप्तकाशी और फाटा से किराया बढ़ाया गया है।

पिछले साल कितना था किराया?

पिछले साल गुप्तकाशी से केदारनाथ तक आने-जाने का किराया 12444 रुपए था, जिसके इस बार 290 रुपए कम किए गए हैं. वहीं फाटा से आने-जाने का किराया 8842 रुपए था, जिसमें इस बार 838 रुपए बढ़ाए गए हैं. वहीं सिरसा से आने-जाने का किराया 8839 रुपए था, जिसमें इस बार कुछ 2753 रुपए कम किए गए हैं।

कहां से करें बुकिंग?

धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से टिकट केवल आधिकारिक IRCTC Heli Yatra पोर्टल से ही बुक करने की सलाह दी है. तीर्थयात्रिय आधिकारिक IRCTC पोर्टल heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग के लिए पोर्टल जल्द ही खुलेगा. वहीं प्रशासन ने कहा है कि यात्रा सीजन के दौरान सुरक्षा और संचालन की कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #KedarnathYatra #HelicopterService #TravelUpdate #PilgrimageIndia #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.