Kerala ldf manifesto : केरल में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला तेज हो गया है। इसी बीच सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को इस घोषणापत्र को सार्वजनिक किया। घोषणापत्र में कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण को प्रमुख लक्ष्य बताया गया है। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होने वाला है।
घोषणापत्र की प्रमुख घोषणाएं
एलडीएफ ने अपने घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। इसके अलावा सामाजिक पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की गई है। पांच लाख गरीब परिवारों को विशेष सहायता देने की योजना भी इसमें शामिल है। वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार लोगों की बेहतर देखभाल के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का भी वादा किया गया है। पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।
युवाओं और महिलाओं के लिए योजनाएं
बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए ‘बैक टू कैंपस’ नामक कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। महिलाओं को सुरक्षित यात्रा, बच्चों की देखभाल की सुविधा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया है। साथ ही शिक्षित युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज के ऋण देने की योजना भी घोषित की गई है।
अन्य पढ़े: नए शहरों को मौका मिलना खुशी की बात- सौरव गांगुली
विपक्ष की घोषणाएं
दूसरी ओर विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी अपना (Kerala ldf manifesto) घोषणापत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, सामाजिक पेंशन को 3000 रुपये करने, कॉलेज छात्राओं को 1000 रुपये मासिक सहायता और हर परिवार को 25 लाख रुपये का बीमा देने का वादा किया गया है। केरल चुनाव के नजदीक आने के साथ इन घोषणाओं को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :