పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Patna : खान सर की पत्नी की पहली फोटो हुआ वायरल, देखें रिसेप्शन की तस्वीरें

Author Icon By digital
Updated: June 3, 2025 • 11:22 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मशहूर शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने ग्रैंड रिसेप्शन का किया आयोजन

बिहार के पटना शहर में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका इंतजार लाखों लोग कर रहे थे। मशहूर शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गौरतलब है कि खान सर ने मई महीने में बेहद सादगी से शादी रचाई थी। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। शादी की जानकारी भी उन्होंने कुछ समय बाद अपने विद्यार्थियों को एक लाइव क्लास में दी थी। उन्होंने साफ कहा था कि देशहित में उन्होंने निजी जश्न को छोटा रखना बेहतर समझा।

यूट्यूबर खान सर के वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज वायरल

सोशल मीडिया पर यूट्यूबर खान सर के वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब जब परिस्थिति सामान्य हुई, तो उन्होंने अपने खास दिन को दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ शेयर किया। रिसेप्शन समारोह डानापुर के शगुन मोड़ स्थित पनाचे बैंक्वेट्स में आयोजित हुआ, जिसे रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर खान सर की पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में पारंपरिक दुल्हन के रूप में वो काफी सुंदर लग रही हैं। घूंघट में ढंके चेहरे के साथ उनकी गरिमा और सादगी हर किसी का ध्यान खींच गई।

ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में बेहद स्मार्ट नजर आए खान सर

वहीं खान सर खुद ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में बेहद स्मार्ट और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उनकी मुस्कान इस खास पल की खुशी बयां कर रही थी। एक वायरल वीडियो में वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाते दिखे, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। इस भव्य आयोजन में कई राजनीतिक और शैक्षणिक हस्तियां शामिल हुईं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

रिसेप्शन के दौरान अपने छात्रों को भी किया याद

पटना वाले खान सर ने रिसेप्शन के दौरान अपने छात्रों को भी याद किया। उन्होंने घोषणा की कि 6 जून को वो अपने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। उनका यह भावुक और विनम्र स्वभाव ही है जो उन्हें देशभर में युवाओं का चहेता बनाता है। जब छात्रों ने उनसे उनकी पत्नी की तस्वीर साझा करने की गुजारिश की, तो उन्होंने सम्मानपूर्वक मना कर दिया और कहा कि निजी जीवन को सीमित रखना ही बेहतर है।

उन्होंने ये भी बताया कि शादी की तारीख पहले ही तय थी लेकिन जब भारत-पाक युद्ध जैसे हालात बन गए, तो उन्होंने जश्न को सीमित रखने का निर्णय लिया। खान सर ने बड़े भावुक अंदाज में कहा, ‘मां की इच्छा के कारण विवाह को टालना संभव नहीं था, लेकिन देशहित को ध्यान में रखते हुए हमने सादगी से विवाह किया।’ गौरतलब है कि खान सर के शादी के रिसेप्शन की इन तस्वीरों को देखने के बाद अब हर कोई उनका फिर से मुरीद हो गया है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews khan sir khan sir patna khan sir wife khan sir wife photo latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.