New Delhi: खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

By digital | Updated: July 12, 2025 • 7:21 PM

खंडेलवाल का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (BJP), मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी की आगामी रणनीति और लक्ष्यों को लेकर आत्मीय व सार्थक संवाद हुआ। सिंधिया (Sindhiya) ने अपने निवास पर पहुंचे खंडेलवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दीं

करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक, संगठन की मजबूती पर हुआ गहन मंथन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई यह बैठक लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने, बूथ स्तर तक संवाद की रणनीतियां बनाने और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त करने जैसे विषयों पर तार्किक और गहन मंथन हुआ।

प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कटिबद्ध…

साथ ही, आगामी समय में पार्टी की नीति-निर्माण प्रक्रिया में युवाओं, महिलाओं, आदिवासी समाज और किसान समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस भेंट के माध्यम से यह स्पष्ट है कि भाजपा का केंद्रीय और राज्य नेतृत्व मिलकर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कटिबद्ध है।

Read More : Uttrakhand: देहरादून-हरिद्वार में पकड़े गए 30 से ज्यादा फर्जी साधु

#Breaking News in Hindi Area Development Minister Jyotiraditya Scindia bjp breakingnews latestnews new delhi State President Hemant Khandelwal