Bihar politics : खेसारी लाल यादव एक बार फिर बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हाल ही में उनके नितिन नबीन से मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।
बीजेपी में शामिल होने की चर्चा
पटना में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि खेसारी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
आरजेडी से करीबी संबंध
खेसारी लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल और उनके नेताओं के करीबी माने जाते हैं। वह कई बार लालू प्रसाद यादव से मिले को पिता समान बता चुके हैं।
अन्य पढ़े: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, अमेरिकी राजनीति में हलचल
भोजपुरी सितारों का बीजेपी कनेक्शन
भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह पहले से बीजेपी में (Bihar politics) सक्रिय हैं।
खेसारी ने दी सफाई
हालांकि खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी और फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :