పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Barmer : सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 23, 2026 • 12:09 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी का हाथ

एक चौंकाने वाली घटना में एक सरकारी टीचर पर अपने ही पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया।

बालोतरा में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) (सरकारी टीचर) के साथ मिलकर की थी। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने कॉल करके प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ले ली।

युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था। पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। मामला गिडा थाना इलाके का है।

थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी ने बताया- मलवा गोयलान निवासी (Mahendra Meghwal) महेंद्र मेघवाल (23) पुत्र प्रेमाराम की शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था।

जानकारी में सामने आया कि अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कहती थी। इसी कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।

कमरे में चारपाई पर मिला था शव

शुक्रवार (20 मार्च) की रात फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर मर्डर कर दिया।

शनिवार सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैं।

कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ।

अन्य पढ़े: Amazon ai smartphone : अमेजन ला रहा AI स्मार्टफोन, जल्द लॉन्च

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी ने बताया- महेंद्र के भाई मगाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने अनु को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी अमराराम के बारे में बताया।

पुलिस ने अमराराम को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने हत्या करना कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी अमराराम चिड़िया पंचायत के प्राथमिक स्कूल बारूपलों की बस्ती में ग्रेड थर्ड टीचर है। महेंद्र कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और खेतीबाड़ी भी करता था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #CrimeNews #ShockingIncident #MurderCase #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.