పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Kolkata: कोलकाता के जिस होटल में आग लगने से 14 जान गई, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

Author Icon By digital
Updated: May 1, 2025 • 11:21 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कोलकाता में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लग गई थी। शहर के मच्छुआपट्टी इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक महिला और दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य घायल हो गए थे।

पश्चिम बंगाल में सेंट्रल कोलकाता के जिस होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी, उसके मालिक और मैनेजर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रितुराज होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को सुबह हिरासत में लिया गया। जोरासांको पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या) और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान कर ली गई है। उनका पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और बाकी दो शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। बुर्राबाजार इलाके के मेछुआ में स्थित छह मंजिला कम बजट वाले होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे, जब मंगलवार रात 8.10 बजे आग लगी।

2022 में समाप्त हो चुकी थी फायर सेफ्टी मंजूरी

बिना अनुमति पहली मंजिल पर एक डांस बार का निर्माण चल रहा था

अधिकतर लोगों की मौत आग में झुलसने नहीं, बल्कि धुएं में दम घुटने की वजह से हुई है, क्योंकि होटल में बाहर निकलने की उचित व्यवस्था नहीं थी। बाहर निकलने के लिए होटल में सिर्फ एक सीढ़ी थी, जो बेहद संकरी थी। होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल की संकरी सीढ़ियों पर कई शव पाए गए, जबकि बाकी शव होटल के कमरों में पाए गए। होटल में कोई भी अग्निशमन तंत्र काम करने की स्थिति में नहीं था। इतना ही नहीं, होटल की पहली मंजिल पर एक डांस बार का निर्माण चल रहा था, जिसकी पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।

Read: More: कोलकाता में केकेआर को तीसरी हार, रणनीतिक भूल ने छीनी जीत

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Kolkata bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.