పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Loot : लूटकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Author Icon By Dhanarekha
Updated: August 5, 2025 • 7:10 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

1.5 करोड़ के लूट मामले में आठ आरोपी पकड़े गए

बड़ी मात्रा में सामान बरामद

बोकारो। बोकारो(Bokaro) में आस्था ज्वेलर्स में 23 जून को हुई लूट मामले में पुलिस(police) ने घटना के मास्टर माइंड रोनित राय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लूट में शामिल नवीन कुमार को भी पकड़ा है। यह जानकारी बुधवार को एसपी हरविंदर सिंह ने दी

23 सोने की अंगूठी, 6 गले के हार बरामद

SIT टीम ने 29 जुलाई को वैशाली और सीतामढ़ी जिले से रोनित राय और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर नवीन कुमार के किराये के मकान से लूट के 23 सोने की अंगूठी, 6 गले के हार, 1 ब्रासलेट और 13,820 नगद रुपए बरामद किए गए। साथ ही एक सफेद डिजायर कार, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

मामले में आगे की जांच जारी है: एसपी

एसपी के अनुसार, यह गिरोह अंतरराज्यीय अपराधियों का समूह है। यह कई जिलों में सक्रिय था। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस सफलता को टीमवर्क और तकनीकी जांच का नतीजा बताया है।

चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में लूट मामले में पुलिस अब तक कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। 23 जून की शाम लगभग 6 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर दुकान से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए थे।

सभी आरोपी बिहार के हैं रहने वाले

इस घटना के बाद पुलिस ने विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया। प्राथमिक अनुसंधान में पुलिस ने बिहार के अलग-अलग जिलों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इनमें रौशन सिंह (पश्चिम चम्पारण), राहुल पटेल उर्फ डायमंड (पटना), नीतेश कुमार (वैशाली), प्रिंस कुमार सुमन (बेतिया), आदित्य राज (पूर्वी चम्पारण) और मुसाफिर हवारी (बेतिया) शामिल हैं।

लूट क्या होती है?
लूट का अर्थ है बलपूर्वक या हिंसा से किसी की संपत्ति, सामान या धन छीनना। यह आमतौर पर डकैती, युद्ध या दंगों के दौरान होता है।

लूट और चोरी में क्या अंतर है?
चोरी में सामान चुपचाप या गुप्त रूप से चुराया जाता है, जबकि लूट में मालिक की उपस्थिति में बल या हिंसा का प्रयोग करके सामान छीना जाता है। लूट में अक्सर अधिक गंभीर दंड होता है।

उसके के क्या परिणाम हो सकते हैं?
लूट करने पर कड़ी कानूनी सजा हो सकती है, जिसमें लंबी जेल की अवधि और भारी जुर्माना शामिल है। इससे समाज में अराजकता और असुरक्षा भी फैलती है।

अन्य पढें: Maharashtra : बाल खाने की आदत बनी जानलेवा मुसीबत

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper Chattisgarh news crime news trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.