పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bhopal : मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव आज

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 12, 2026 • 12:18 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्रदेशभर के वकील करेंगे अपने प्रतिनिधियों का चयन

भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। प्रदेशभर के अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान (Voting) शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में एक साथ मतदान कराया जा रहा है। भोपाल में मतदान जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

इस चुनाव में मध्य प्रदेश से कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, (Bhopal) भोपाल से 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा।

88 हजार अधिवक्ता करेंगे मतदान

प्रदेशभर में लगभग 88,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा चुनाव

मुख्य मतदान अधिकारी मनोहर लाल पाटीदार ने बताया कि यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में हो रहा है। इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठन भी किया गया है।

अन्य पढ़े: Manipur- मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 उग्रवादी गिरफ्तार और 3 युवक मुक्त

भोपाल के प्रमुख प्रत्याशी चर्चा में

भोपाल से निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व को-चेयरमैन मो. महबूब अंसारी, राजेश व्यास, पीसी कोठारी और चन्द्रकुमार वलेजा सहित कई प्रत्याशी चर्चा में हैं।

पहचान पत्र अनिवार्य किया गया

मतदान के लिए अधिवक्ताओं को राज्य अधिवक्ता परिषद या जिला बार संघ द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यायालयों में अवकाश घोषित

मतदान को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों को कार्यमुक्त घोषित किया गया है। न्यायाधीश और न्यायिक कर्मचारी भी मतदान प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार को मतदान अधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।

अन्य पढ़े:

#BhopalNews #MPAdvocateCouncil #LawyersElection #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.