मध्य प्रदेश में सनसनीखेज हत्या
Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।
चोरी की कहानी गढ़ी
7 अप्रैल की रात 28 वर्षीय देवकृष्ण पुरोहित अपने घर में मृत पाए गए। उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले। उनकी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात चोर घर में घुसे और करीब 3.5 लाख रुपये का सामान लूटकर उनके पति की हत्या कर दी।
जांच में सामने आई सच्चाई
पुलिस जांच में पता चला कि प्रियंका अपने पति को अक्सर उनके रंग को लेकर अपमानित करती थी। परिवार के अनुसार वह कहती थी कि “तुम काले हो, तुम मेरे लायक नहीं हो।”
प्रेमी के साथ मिलकर साजिश
पुलिस के अनुसार 2020 से प्रियंका का कमलेश पुरोहित नामक व्यक्ति के साथ संबंध था। दोनों ने मिलकर देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने सुरेंद्र भाटी नाम के व्यक्ति को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी और 50 हजार रुपये एडवांस दिए।
अन्य पढ़े: National- कॉप-33 की मेजबानी से भारत पीछे हटा, जलवायु कूटनीति में बड़ा संदेश
योजना के तहत हत्या
हत्या की रात प्रियंका ने जानबूझकर घर का दरवाजा (Madhya Pradesh Crime) खुला छोड़ दिया। सुरेंद्र घर में घुसा और सो रहे देवकृष्ण पर हमला कर दिया। बाद में इसे चोरी का मामला दिखाने के लिए घर को अस्त-व्यस्त कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मोबाइल डेटा और अन्य सबूतों के आधार पर प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और सुपारी किलर सुरेंद्र की तलाश जारी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :