Latest Hindi News : अलीनगर में मैथिली ठाकुर का जोर, शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त

By Anuj Kumar | Updated: November 14, 2025 • 12:35 PM

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझानों में (NDA) ने बढ़त बनाई हुई है जबकि महागठबंधन पीछे चल रहा है।
दरभंगा की हाई प्रोफाइल सीट अलीनगर पर इस बार सभी की नजरें टिकी हैं। यहां भाजपा ने प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है, जबकि (RJD) ने विनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है। शुरुआती रुझानों में मैथिली ठाकुर को बढ़त मिलती दिख रही है।

चार राउंड की गिनती पूरी, मैथिली ठाकुर 4,500 वोट से आगे

राज्यभर में NDA की बढ़त, RJD–कांग्रेस पीछे

दो चरणों में हुआ मतदान, 7.45 करोड़ मतदाताओं ने किया फैसला

6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में कुल 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया। राजग में JDU, BJP, (LJP) (रामविलास), HAM और RLM शामिल हैं। वहीं महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, वाम दल, VIP और IIP शामिल हैं दोनों गठबंधनों के प्रमुख उम्मीदवारों में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, RJD नेता तेजस्वी यादव, और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।

Read More :

# Latest news # LJP News # RJD news #Breaking News in Hindi #Congress news #Hindi News #Latest news #NDA news #Rjd news Bihar Assembly News Bihar Elections 2025