పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में लगी आग; ड्राइवर जिंदा जला

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 22, 2026 • 11:25 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के (Lucknow Expressway) पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री झुलस गए। हादसा मटसेना (Matsena) थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 46 किलोमीटर के पास हुआ, जहां कानपुर से गुरुग्राम जा रही तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।

टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

चालक स्टेयरिंग में फंसा, जिंदा जलकर मौत

दुर्घटना में बस चालक शंभू स्टेयरिंग में फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिनमें दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों में करीब एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पांच दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Lucknow Expressway News breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.