नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special Sell) ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई (Mumbai) में पकड़े गए दोनों संदिग्ध आईएस मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो रिमोट-कंट्रोल्ड खिलौना कारों में बम लगाकर हमले करने की योजना बना रहे थे।
खिलौना कारों से हमले की साजिश
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिसमें संवेदनशील साहित्य और चैट शामिल हैं। कुर्ला और पास के खडावली इलाकों में छापेमारी के बाद मोसाब और हमद को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) के साथ मिलकर चलाया गया था।
कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी “मिशन खिलाफत” और “सोल्जर्स ऑफ जिहाद” नामक कट्टरपंथी ऑनलाइन समूहों से जुड़ गए थे। जांच में संदिग्धों और अबू हुफैजा के बीच संबंधों का भी खुलासा हुआ है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भर्ती का काम करता था।
मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुर्ला, शिवाजी नगर और गोवंडी इलाकों के कुछ युवक प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के संपर्क में होने की सूचना मिली थी। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टीमों ने शनिवार-रविवार को तीन लोगों के घरों पर तलाशी ली। उनसे पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए।
नाबालिग भी एजेंसियों की नजर में
इस कार्रवाई के बाद कई अन्य लोग भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गए हैं। एजेंसियों ने मुंबई में चार से पांच ऐसे नाबालिगों की पहचान की है, जो आईएस के दुष्प्रचार से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
नेटवर्क खत्म करने में जुटी एजेंसियां
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इस नेटवर्क को खत्म करने और इससे जुड़े अन्य सुरागों का पता लगाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, अब मुख्य फोकस उन हैंडलर्स की पहचान करना और देशभर में किसी भी संभावित स्लीपर सेल गतिविधि को रोकना है।
Read More :