National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

Read Time:  1 min
आतंकवादी पर्दाफाश
आतंकवादी पर्दाफाश
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने तमिलनाडु से एक बड़े आतंकी साजिश (Terrorist conspiracy) का खुलासा करते हुए 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि ये आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क के निर्देशों के तहत आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।

संदिग्धों को दिल्ली में लाकर किया गया पूछताछ

गिरफ्तार किए गए सभी 6 संदिग्धों को दिल्ली लाया गया है, जहां उनसे विस्तार से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो फेक दस्तावेजों के जरिए भारत में सक्रिय थे।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में संगठित मॉड्यूल बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सीमा पर बैठे आकाओं से लगातार निर्देश मिल रहे थे। छापेमारी में उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डिजिटल डिवाइस (Digital Device) बरामद किए गए।

विदेशी आकाओं से जुड़े सभी आरोपी

जांच एजेंसियों के अनुसार, बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए आरोपी अपने विदेशी आकाओं के संपर्क में थे। सभी डिवाइसों को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि अन्य संभावित संपर्कों और स्थानीय सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

…और गिरफ्तारी की संभावना

पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां भविष्य में और गिरफ्तारी कर सकती हैं। इस कार्रवाई से आतंकी नेटवर्क की कई योजना पर ब्रेक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।