चुनाव से पहले ममता का बयान
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ कांग्रेस और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बीच गुप्त समझौता है।
अधिकारियों के ट्रांसफर पर सवाल
नादिया जिले में एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में IAS और IPS अधिकारियों को तमिलनाडु चुनावों के लिए ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि करीब 500 अधिकारियों के ट्रांसफर से राज्य के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
Read Also : National- उत्तर भारत में मौसम का कहर, 9 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट
बीजेपी पर हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में मछली, (West Bengal Election) मांस और अंडा खाने पर भी रोक लग सकती है। उन्होंने मतदाता सूची संशोधन को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि इससे कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने चुनाव के बाद विपक्षी दलों को एकजुट करने की भी बात कही।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :