పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Prayagraj : प्रयागराज के 4 मंजिला होटल में भीषण आग

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 18, 2026 • 4:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

12 लोग अंदर फंसे, सभी को बचाया; ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हादसा

प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी। चिंगारी से होटल की लकड़ी में आग लग गई।

हवा के चलते आग तेजी से फैली। देखते-देखते पूरे होटल (hotel) में आग फैल गई। होटल से 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। होटल कर्मियों की सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं। हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई। एहतियात के तौर पर चार एंबुलेंस भी बुलाई गईं।

दमकल कर्मी हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर अंदर पानी की बौछारें मारते रहे। मामला शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन्स का था। आग बुझाने के दौरान (CFO) सतीश चंद्र का हाथ झुलस गया। इसके बाद मौके पर ही उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

प्रयागराज होटल में 20 से 25 कमरे हैं। घटना में दो बाइकें और आधे से ज्यादा होटल जलकर राख हो गया। बिट्ठल होटल के मालिक आलोक परमार शहर के मम्फोर्डगंज में रहते हैं। गाजियाबाद के अरुण शर्मा होटल के 306 नंबर कमरे में रुके थे। उन्होंने बताया-

अन्य पढ़े: Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, धूं-धूं कर जली एक बोगी

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- तेज धमाके साथ टांसफार्मर में लगी आग

प्रयागराज विपिन गुप्ता ने बताया कि होटल के बगल में मेरी मोबाइल की दुकान है। अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर हम बाहर आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर में आग लगी हुई थी। आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। हमारी बिल्डिंग में भी आग लग गई थी, जिसे हमारे कर्मियों ने बुझाया।

डीसीपी बोले- आग को बुझाया गया, सभी लोग सुरक्षित

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग करीब 1:30 बजे लगी थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद 3:30 बजे काबू पाया गया। आग बुझाने और राहत कार्य में फायर ब्रिगेड के 36 कर्मचारी जुटे रहे। मौके पर 3 थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

रेस्क्यू और आग बुझाने के लिए 12 हजार लीटर और 5 हजार लीटर क्षमता वाले पांच फायर टेंडर लगाए गए थे। फायर टेंडरों ने चार-चार राउंड में पानी की रिफिलिंग कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PrayagrajNews #HotelFire #FireAccident #BreakingNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.