गुरुग्राम। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके से एक (MBBS) छात्र को हिरासत में लिया है। मंगलवार देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियों को पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार छात्र की पहचान यश के रूप में हुई है, जो फरुखनगर के खुरमपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। एसओजी टीम पूछताछ के बाद उसे अपने साथ राजस्थान लेकर चली गई।
राजस्थान और गुरुग्राम तक पहुंचाया गया पेपर
जांच एजेंसियों के मुताबिक यश उस गिरोह का हिस्सा था, जिसने महाराष्ट्र के (Nashik) से आए प्रश्नपत्र को आगे राजस्थान और गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। आरोप है कि नेटवर्क के जरिए पेपर को कई छात्रों तक सर्कुलेट किया गया। सूत्रों के अनुसार एसओजी की टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे खुरमपुर गांव पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ छात्र के घर पर ही की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर टीम रवाना हो गई।
प्रिंटिंग प्रेस से बाहर आई थी कॉपी
राजस्थान पुलिस सूत्रों का दावा है कि अब तक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नासिक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से परीक्षा पत्र की फिजिकल कॉपी बाहर निकाली गई थी। उसी कॉपी के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार कर अलग-अलग राज्यों में फैलाया गया। जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ही यश के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद एसओजी ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर गुरुग्राम में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया।
अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार
कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। माना जा रहा है कि पेपर लीक गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Read More :