करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार स्लो
मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। ताजा अपडेट के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चल रही है। डीएमआरसी ने बताया कि हालांकि बाकी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पोस्ट पर अपडेट दिया कि करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन सेवा में देरी,बाकी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे पहले सुबह 6 बजे भी दिल्ली मेट्रो ने एक अपडेट दिया था। तब DMRC ने बताया कि राजेंद्र प्लेस से करोल बाग के बीच ब्लू लाइन Metro सेवा उपलब्ध नहीं है। हालांकि एक घंटे बाद सेवाएं सामान्य हो गई थीं।
रविवार को मेट्रो में नहीं रहती भीड़
आज रविवार होने के चलते सुबह-सुबह उतनी भीड़ नहीं रहती, इससे ऑफिस जाने वाले या कामकाजी लोगों के लिए उतनी परेशानी नहीं आई। करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच अभी ठीक होने या Metro सेवाएं सामान्य होने की कोई अपडेट नहीं आई है। इससे पहले 9 जून को पिंक लाइन मे एक छोटी सी घटना के चलते रूट में परिवर्तन किया गया था। डीएमआरसी ने तब बताया कि सुबह 11:20 बजे से ट्रिलोक पुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के एक टेक्निकल रूम में धुआँ देखे जाने के कारण, लाइन-7 (पिंक लाइन यानी मजliss पार्क से शिव विहार) पर ट्रेन सेवाएं एक छोटे से हिस्से में नियंत्रित की जा रही हैं।
मेट्रो स्टेशनों का फिनिशिंग काम बाकी
दिल्ली Metro फेज-4 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फेज चार में निर्माणाधीन मौजपुर-मजलिस Metro कॉरिडोर का वायाडक्ट तैयार हो चुका है। वायाडक्ट तैयार होने से दिल्ली Metro के पहले रिंग कॉरिडोर का ढांचा भी तैयार हो गया है। इसके अलावा मात्र 5 मेट्रो स्टेशनों का फिनिशिंग काम बाकी है। इस कॉरिडोर को साल के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। लोग लंबे समय से इस Metro परिचालन का इंतजार कर रहे हैं। इस कॉरिडोर को लेकर दिल्ली Metro रेल निगम का कहना है कि इस साल के अंत तक मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के पूरे हिस्से पर Metro का परिचालन शुरू हो जाएगा।
- Iran Mosquito : छोटे हमले से अमेरिका परेशान, ईरान की नई समुद्री रणनीति
- Indonesia volcano : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, तीन पर्वतारोहियों की मौत
- Janasena news : पवन कल्याण के साथ फिल्म बनाना मेरा सपना: बालिनेनी
- Pawan Kalyan : पवन मुख्यमंत्री स्तर के नेता: उंडवल्ली अरुण कुमार
- Abhishek Banerjee : भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: अभिषेक बनर्जी