పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mi-35:2030 तक सेवा से बाहर होगा एमआई-35, हेलीकॉप्टर

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 22, 2025 • 11:50 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय वायुसेना अपने पुराने एमआई-35 हेलीकॉप्टरों को 2030 तक सेवा से हटाने जा रही है और उनकी जगह स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ लेगा। ‘प्रचंड’ ऊंचाई पर संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें आधुनिक हथियार और तकनीक है।

भारतीय वायुसेना अपने अटैक हेलीकॉप्टर बेड़े को आधुनिक और स्वदेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुराने सोवियत दौर के एमआई-35 हिंड हेलीकॉप्टर को 2030 के दशक तक पूरी तरह से सेवा से हटाया जाएगा। फिलहाल आईएएफ एक ही स्क्वाड्रन में इन हेलीकॉप्टर्स का उपयोग कर रही है और इन्हें इस दशक के अंत तक ऑपरेशन में बनाए रखने के लिए रूस की मदद से ओवरऑल किया जा रहा है।

डिफेंस सूत्रों के अनुसार, एमआई-35 की जगह अब स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ लेगा। हालांकि, दोनों हेलीकॉप्टर वजन और क्षमता के मामले में अलग हैं, फिर भी वायुसेना का भरोसा अब पूरी तरह से ‘प्रचंड’ पर है, क्योंकि इससे भारत की विदेशी अटैक हेलिकॉप्टर पर निर्भरता कम होगी और स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर प्रचंड प्रोग्राम का और विस्तार होगा।

‘एमआई-35’ दशकों तक वायुसेना का भरोसेमंद योद्धा

1980 के दशक में शामिल हुआ एमआई-35 वायुसेना के लिए एक भरोसेमंद अटैक हेलीकॉप्टर रहा है। इसने कई अभियानों में नजदीकी हवाई मदद और दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन अब जब यह हेलीकॉप्टर अपने सेवा जीवन के अंतिम चरण में है, तो वायुसेना का फोकस आधुनिक और स्वदेशी विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।

‘प्रचंड’ पर बड़ा दांव, अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर पर निर्भरता कम !

सूत्रों के मुताबिक, एचएएल द्वारा विकसित एलसीएच ‘प्रचंड’ न केवल एमआई-35 की जगह लेगा, बल्कि आने वाले समय में यह आईएएफ का मुख्य अटैक हेलीकॉप्टर बन जाएगा। इसके चलते वायुसेना अमेरिकी एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर्स की खरीद योजना पर विचार कर रही है। यदि प्रचंड हेलीकॉप्टर वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा और तमाम ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में सफल रहता है तो हो सकता है कि अपाचे हेलिकॉप्टर की और खरीद न की जाए। हालांकि, इस विषय पर अभी मंथन चल रहा है और यदि ऐसा होता है तो प्रचंड न केवल एमआई-35 की जगह लेगा, बल्कि जल्द ही यह हमारे बेड़े का सबसे बड़ा अटैक हेलीकॉप्टर बन जाएगा।

क्यों खास है प्रचंड?

प्रचंड एक हल्का लेकिन शक्तिशाली अटैक हेलीकॉप्टर है, जिसे खासतौर पर ऊंचे और कठिन इलाकों में ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 5.8 टन है, जो एमआई-35 के 11.5 टन से काफी कम है।

इसके हल्के होने का फायदा यह है कि यह 6,500 मीटर (करीब 21,300 फीट) की ऊंचाई तक आसानी से उड़ान भर सकता है जो लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में बहुत जरूरी है।

यह हेलीकॉप्टर एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल, 20 मिमी टर्रेट गन और रॉकेट पॉड्स से लैस है। इसमें स्टेल्थ फीचर्स और आधुनिक एवियोनिक्स हैं, जो इसे दुश्मन की नजर से बचने और सटीक हमले करने में सक्षम बनाते हैं।

आईएएफ और सेना दोनों कर रही हैं ‘प्रचंड’ की तैनाती

भारत सरकार ने 156 प्रचंड (एलसीएच) हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच 62,700 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इसमें से 90 हेलीकॉप्टर सेना को और 66 वायुसेना को दिए जाएंगे। अभी वायुसेना के पास 10 और सेना के पास 5 प्रचंड हेलीकॉप्टर हैं।

एक युग का अंत, एक नए युग की शुरुआत

एमआई-35 की सेवा समाप्ति भारतीय वायुसेना के लिए एक युग के अंत जैसा होगा। दशकों से वायुसेना रूसी हेलीकॉप्टरों पर निर्भर रही है। अब जब वह पूरी तरह से स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ पर भरोसा जता रही है, तो यह भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति की दिशा में एक मजबूत कदम है।

red:more: Ranchi : भारतीय वायुसेना की टीम ने रांची में शानदार ‘एयर शो’ से किया मंत्रमुग्ध

#Hindi News #today hindi vaartha news Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.