Delhi : मच्छर भगाने की अगरबत्ती बनी मौत की वजह

By Surekha Bhosle | Updated: February 9, 2026 • 11:36 AM

कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

एक दिल दहला देने वाले हादसे में बस में मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती जानलेवा साबित हुई। कंडक्टर बस के अंदर अगरबत्ती जलाकर सो गया, जिससे देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई।

सोते समय भड़की आग, नहीं मिला बचने का मौका- आग लगने की घटना इतनी अचानक हुई कि कंडक्टर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटों में घिरने से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक (bas aag) बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में बस कंडक्टर की जान चली गई। बस के अंदर आग लगने के कारण कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

अगरबत्ती से आग लगने की आशंका

घटना देर रात की है, जब बस का कंडक्टर जिसकी पहचान 25 साल के (Sunil) सुनील के रूप में हुई है। वह बस के अंदर रात को सोया हुआ था। अंदर ही उसने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस अगरबत्ती से आग लगी होगी। 

अन्य पढ़े: SYRIA- अरबों डॉलर के निवेश से सीरिया में सऊदी दबदबा, ईरान चिंतित

कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

बस में आग लगने का बहुत ही खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी बस धूं धूं करके जल रही है। बस को बुझाने का प्रयास किया गया, कई घंटों की मशक्कत के बाद बस की आग पर काबू पाया गया। तब अंदर सो रहे कंडक्टर सुनील की जलकर मौत हो गई। बस भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हरियाणा नंबर की है ये बस

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा नंबर की यह बस महज 28 दिन पहले ही सड़क पर लाई गई थी। यह प्राइवेट बस है। आग लगने के बाद किसी स्थानीय ने पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया और बाद में सुनील के शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने की पुख्ता जानकारी का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #BusAccident #FireIncident #BreakingNews #HindiNews #LatestNews