MP: मुख्यमंत्री ने आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदान किए राष्ट्रीय अलंकरण

By Ajay Kumar Shukla | Updated: August 16, 2025 • 2:56 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आजादी का महापर्व कार्यक्रम में राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए जीवन का बलिदान करने की साक्षी रही है। राष्ट्र के निर्माण में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियां अभिनंदन की पात्र हैं।

गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय : डॉ. मोहन

यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने की परम्परा है। संस्कृति, पर्यटन और सहयोगी संस्थाओं ने अभिनव और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन, स्थित हंसध्वनि सभागार में आजादी का महापर्व कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर देश की गणमान्य हस्तियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

हमारे देश की सनातन संस्कृति की कई विशेषताएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम भारत माता की जय बोलते हैं तो रोम रोम रोमांचित हो जाता है। आनंद का प्रवाह कई गुना प्रारंभ हो जाता है। यह परमात्मा की दया है जिस देश में हमने जन्म लिया है उस देश को पूरी दुनिया बड़े आदर के साथ देखती है। हमारे देश की सनातन संस्कृति की कई विशेषताएं हैं। हर काल, हर युग में हर समय दुनिया के लिए हर उलझे-सुलझे प्रश्नों के उत्तर यह संस्कृति देती आई है। दुनिया सदैव कई प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए भारत की तरफ देखती रही है और भारत ने सदैव उत्तर देने का प्रयास किया है

आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी ने भारत का पराक्रम देखा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व और आनंद भी है कि बदलते दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी ने भारत का पराक्रम देखा है। इस आपरेशन के माध्यम से सेना के सामर्थ्य को देखा है। लेकिन एक और दौर से हम गुजर रहे हैं, एक तरफ वैश्विक उथल-पुथल में अलग-अलग प्रकार से अब सारी घटनाओं को भी देख रहे हैं। दूसरी तरफ भारत की प्रगति यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तमाम चुनौतियों के बीच कितने ही प्रकार से हो रही है। गत 11 साल का समय अभूतपूर्व रहा है।

डॉ. मोहन यादव कौन हैं और उनका राजनीतिक करियर कब शुरू हुआ?

डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं और वर्तमान में ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वे 12 दिसंबर 2023 को राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने।

डॉ. मोहन यादव की शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है?

डॉ. मोहन यादव एक शिक्षाविद् हैं। उन्होंने:

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव की कौन-सी प्रमुख योजनाएं या प्राथमिकताएं रही हैं?

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने “जनकल्याण” और “सुशासन” को प्राथमिकता दी है। उनकी प्रमुख घोषणाएं और प्राथमिकताएं रही हैं:

Read also: Police: सात पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया

#Chief Minister #DR mohan yadav #Hindi News Paper #MP #national decorations #presented breakingnews latestnews