పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

MP : मुख्यमंत्री के बेटे की हुई सगाई, घर पर खुशियों का माहौल

Author Icon By digital
Updated: June 8, 2025 • 10:08 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिल रही बधाइयां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे की सगाई हाल ही में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सादगीपूर्ण समारोह के बीच संपन्न हुई। समारोह को पारिवारिक और सीमित दायरे में रखा गया, जिसमें सिर्फ बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार में दूसरा बड़ा पारिवारिक आयोजन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु की सगाई खरगोन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता से दोनों परिवारों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं मुख्यमंत्री के छोटे बेटे

इससे पहले डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई थी। बता दें कि डॉ. अभिमन्यु एमबीबीएस की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरकारी जिम्मेदारियों के बीच CM का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। इसमें निजी संबंधों की गर्माहट साफ झलकी। परिवार की यह सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुख्यमंत्री के दो सुपुत्र व एक सुपुत्री

ज्ञातव्य है कि CM डॉ. मोहन यादव और सीमा यादव के दो सुपुत्र एवं एक सुपुत्री हैं। ज्येष्ठ सुपुत्र एवं सुपुत्री का विवाह पहले ही संपन्न हो चुका है। डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं समाजसेवी हैं। वहीं डॉ इशिता (एमबीबीएस) भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने पारंपरिक पूजन के पश्चात एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews cm mohan yadav CM Of MP latestnews MP CM trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.