Mumbai: ढाई साल के मासूम पर हैवानियत का कहर

By Surekha Bhosle | Updated: June 27, 2025 • 12:51 PM

“मुंबई में दरिंदगी की सारी हदें पार”

मुंबईः मुंबई (Mumbai) के भांडुप इलाके में रहने पति-पत्नी को हाउस हेल्प (नौकरानी) के ढाई साल के बच्चे अत्याचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के भांडुप  इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक पति पत्नी ने अपने घरेलू सहायिका के ढाई साल के बच्चे (Children) को कथित तौर पर प्रताड़ित किया। दंपत्ति ने अंधविश्वास और आत्माओं को भगाने की प्रक्रिया के रूप में बच्चे को प्रताड़ित किया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए परेल के वाडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दंपत्ति के खिलाफ मानव बलि समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

Mumbai इस घटना के बाद भांडुप पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं के साथ काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम समेत चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। Mumbai भांडुप पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान वैभव कोकरे (35 वर्ष) और उनकी पत्नी हर्षदा कोकरे (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भांडुप पश्चिम के रहने वाले हैं। वे अपने घर के पास ही वाटर सप्लाई का बिजनेस करते हैं। 

बच्चे को बेंत से मारा और चेहरे को माचिस की तीली से जलाया

37 वर्षीय महिला जो पिछले कुछ हफ़्तों से उनके यहां काम कर रही थी और काम के दौरान अपने छोटे बेटे को भी साथ लेकर आती थी। कथित तौर पर पति पत्नी को शक होने लगा कि बच्चे पर “भूत” है क्योंकि वह अक्सर रोता रहता था। “उसे भूत से छुटकारा दिलाने” के लिए उन्होंने उसे बेंत से पीटना शुरू कर दिया और माचिस से जलाना शुरू कर दिया। यह घटनाक्रम लगभग चार से पांच दिनों तक चला। 

बच्चे की मां को भी किया गया प्रताड़ित

न केवल बच्चे को इस क्रूरता का शिकार होना पड़ा, बल्कि उसकी मां को भी जादू-टोना और भूत-प्रेत भगाने के बहाने पति पत्नी द्वारा परेशान किया गया। घटना की सूचना मिलते ही भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला और उसके बच्चे को बचाया और आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया। बच्चे को तुरंत वाडिया अस्पताल ले जाया गया और मां का बयान दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां आगे की जांच के लिए उन्हें 30 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Read more: Mumbai में इंसानियत शर्मसार: कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को पोते ने कचरे में फेंका

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Mumbai bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews