पांच लोगों ने गांव के चौराहे पर की कुल्हाड़ी से हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में कथित तौर पर आपसी विवाद के कारण 52 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार सुबह मुरबाड तालुका के जामब्रुडे गांव में हुई। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने कथित तौर पर गांव के चौराहे पर बरचंद्र बिरहाड़े की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
इलाके में दहशत
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल भेजा गया। अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का पुत्र गांव का उप सरपंच है, जबकि आरोपी वर्तमान महिला सरपंच के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि विकास परियोजनाओं और पीड़ित पक्ष द्वारा आरटीआई (सूचना का अधिकार) से प्राप्त जानकारी से आधार पर किए गए खुलासे को लेकर दोनों समूहों के बीच महीनों से तनाव था।

कुल्हाड़ी से हत्या मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा फरार संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों में महिला सरपंच का नाम भी दर्ज किया गया है।
इलाके में दहशत
कुल्हाड़ी से हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है। एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से घटनाएं हो रही है ऐसा लग रहा है कि लोगों में पुलिस का खौफ नहीं है।
- News Hindi : गूगल डेटा सेंटर लाने के लिए 13 महीने कड़ी मेहनत करनी पडी – मंत्री नारा लोकेश
- News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे ने भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया – डीआरएम
- News Hindi : वायु सेना अकादमी को ‘प्रशिक्षण कमान का गौरव’ सम्मान मिला
- Latest News : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी
- Latest News : टीचर या हैवान?