పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : मेरा बाप चारा चोर… लगे पोस्टर, तेजस्वी के बोल से सियासत सुलगी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 21, 2025 • 11:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)पर तेजस्वी यादव (Tejsvi Yadav) की एक टिप्पणी से बिह की सियासत सुलग गई है। पूरा एनडीए तेजस्वी यादव के पीछे पड़ गया है। बयानों के तीर के बाद पोस्टर और कार्टून के सहारे लालू और तेजस्वी पर हमला किया जा रहा है। पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें लिखा गया है- मेरा बाप चारा चोर है। शुक्रवार को पीएम के बिहार दौरे के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने कहा कि पॉकेट… पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए।

तेजस्वी का बयान आते ही बीजेपी, जदयू और लोजपा के नेता भड़क गए

शुक्रवार को पीएम मोदी बिहार दरि पर थे। उन्हनि सीवान के जोली में जनसभा को सर्बाधित किया। इससे पहले करीब दस हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम आए और चले गए। लेकिन बिहार में बड़ी सियासी बहस पीछे छोड़ गए। पीएम ने सीवान के मंच से राजद, कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। जवाब में लालू यादव ने मौसम के बहाने तंज कसा।

तेजस्वी यादव पिता से कई कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि पीएम बिहार की जनता के पॉकेट से निकले धन पर बिहार आते हैं। जनता की गाढ़ी कमाई (सरकारी राशि) पर राजनीति करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पॉकेट… पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए।
तेजस्वी का बयान आते ही बीजेपी, जदयू और लोजपा के नेता भड़क गए। सबने एक स्वर में तेजस्वी के बयान की निंदा की। शनिवार को पटना का नजारा बदल गया। सड़कों और चौक चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लग गए। लिखा था मेरा बाप चारा चोर है, वोट दीजिए। एक भैंस पर लालू यादव और तेजस्वी यादव को बैठा दिखाया गया जिसमें तेजस्वी यादव के हाथ में कमान है। हालांकि, यह एक कार्टून है। पोस्टर पर किसी का नाम नहीं लिखा है। कोई निवेदक भी नहीं है।

Read more : IRAN को लेकर खुफिया चीफ गबार्ड ने गलत जानकारी दी : ट्रंप

# Bihar news # national #Ap News in Hindi bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.