National : नहीं रहे नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन, 80 वर्ष की उम्र में निधन

By Anuj Kumar | Updated: August 15, 2025 • 8:58 PM

 नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन (Governor L. Ganesan) का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास पर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अपोलो अस्पताल में गहन चिकित्सा में थे, जहां आज उनका निधन हो गया। ला. गणेशन का पूरा नाम ला गणेशन अय्यर था और उनका जन्म 16 फरवरी 1945 को हुआ था। उन्होंने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड (Nagaland) के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वे 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के 17वें राज्यपाल और 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत रहे।

कौन थे एल. गणेशन

एल. गणेशन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) रह चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुभवी कार्यकर्ता थे। उनका जन्म तमिलनाडु के इलाकुमिरकवन और अलामेलु में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में 16 फरवरी 1945 को हुआ था। बचपन में उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वे अपने भाई के साथ रहने लगे और उन्हीं के साथ पढ़ाई जारी रखी। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वॉइन किया और बिना विवाह किए पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

कैसे हुई मौत?

एल. गणेशन को मधुमेह की शिकायत थी, जिसके कारण उनके पैर में घाव हुआ था जिसका इलाज चल रहा था। 5 अगस्त 2025 को घर पर आराम करते समय उनका पैर सुन्न हो गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। 8 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे उन्हें चक्कर आने और मतली की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के थाउज़ेंड लाइट्स स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया। थक्के की सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन 15 अगस्त को उनका निधन हो गया

Read more : National : आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित करना जरूरी: मोहन भागवत

# Breaking News in hindi # Hindi news # Tamilnadu nbews #Governor L. Ganesan news #Latest news #Nagaland news #Rajya sabha MP news