పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : थाईलैंड की नैन ने रचाई भारतीय रीति-रिवाजों से शादी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 6, 2025 • 5:28 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

10 साल की लव स्टोरी बनी शादी का आधार

इंदौर : थाईलैंड की युवती और महू के युवक की लव स्टोरी (Love Story) ने शुक्रवार को शादी के रूप में खूबसूरत अंजाम पा लिया। थाईलैंड की नारूएपक (नैन) हजारों किलोमीटर दूर से भारत पहुंचीं और महू में जयंत सोनी से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। बैंड-बाजे की आवाज पर बाराती थिरके, तो विदेशी दुल्हन नैन भी इंडियन ट्यून पर झूम उठीं।

जयंत सोनी लंबे समय से थाईलैंड (Thailand) में कारोबार कर रहे हैं। वहां एक कंपनी में साथ काम करते हुए नैन से उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में जयंत ने खुद का बिजनेस शुरू किया, वहीं नैन उनकी कंपनी में जॉब करने लगी। इसी दौरान जयंत उन्हें एक बार बहन की शादी में भारत लेकर आए और परिवार से मिलवाया। परिवार को भी नैन बेहद पसंद आई

करीब 10 साल की दोस्ती और रिश्ते की समझदारी के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। दोनों परिवारों की सहमति से कुंडली मिलवाई गई और शुक्रवार को महू में विवाह सम्पन्न हुआ। शादी में नैन का परिवार भी शामिल हुआ। थाईलैंड और भारत की संस्कृति को जोड़ते इस विवाह ने सभी का ध्यान खींचा।

अन्य पढ़ें: झारखंड : महिला ने किया इनकार, बदमाश ने किया हमला

भारतीय परंपराओं से प्रभावित हुई विदेशी दुल्हन

नैन भारतीय लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हाथों में मेहंदी, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर…नैन के लिए यह सब नया अनुभव था। उन्होंने इसे बड़े आनंद से अपनाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा अनुभव उनके लिए बेहद खास है। नैन की मां चुटिमा ने भी बेटी की भारतीय परंपराओं में शादी को देखकर खुशी जताई और इसे सपना सच होने जैसा बताया।

दस साल बाद जिंदगी बिताने का फैसला किया

नैन ने बताया कि साथ काम करते हुए वे जयंत को कठोर और गुस्सैल समझती थीं, लेकिन समय के साथ जाना कि वे बेहद नम्र हैं। धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता गया। दस साल बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। अब जयंत बैंकाक में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बिजनेस कर रहे हैं, जहां नैन भी साथ रहेंगी।

थाईलैंड किस दिशा में स्थित है?

थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य में स्थित है। पूर्व और उत्तर-पूर्व में कंबोडिया और लाओस इसकी सीमाएँ बनाते हैं, और उत्तर-पश्चिम में म्यांमार स्थित है। पश्चिम में अंडमान सागर और थाईलैंड की खाड़ी, बर्मा के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। मलेशिया से जुड़ा लंबा दक्षिणी क्षेत्र पहाड़ी और वनाच्छादित है।

अन्य पढ़ें:

#BeautifulWedding #BreakingNews #HindiNews #IndoreLoveStory #InterculturalMarriage #LatestNews #ThailandToIndia

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.